मंदिर में चोरी करते युवक गिरफ्तार

बैरगनिया : परसौनी मठ स्थित मंदिर में चोरी करने की नीयत से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने रविवार की देर रात पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के चकवा झाखर टोला निवासी शेख एखलाख के पुत्र सेख अरमान के रूप में की गयी है. हालांकि गिरफ्तार […]

बैरगनिया : परसौनी मठ स्थित मंदिर में चोरी करने की नीयत से घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने रविवार की देर रात पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के चकवा झाखर टोला निवासी शेख एखलाख के पुत्र सेख अरमान के रूप में की गयी है. हालांकि गिरफ्तार युवक बार बार अपना पता बदल रहा था.

परसौनी मुखिया दिनेश प्रसाद ने बताया कि रविवार की रात उक्त युवक मंदिर के अंदर प्रवेश कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान पुजारी सीताराम दास ने मंदिर के लाउडस्पीकर से चोरों को आने की सूचना ग्रामीणों को दी. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर पहले धुनाई की फिर पुलिस को सूचना देकर उसे सुपुर्द कर दिया. हालांकि पकड़े गये युवक का दो अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले. थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >