सीतामढ़ी : नगर के सदर अस्पताल रोड स्थित श्यामा हॉस्पीटल में लगे सील टूटने की जानकारी देने थाना आया कांड का आरोपित दिनेश कुमार यादव शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया. वहीं उसके साथ गये चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिंह वहां से भाग निकले. मालूम हो कि सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अब्दुल बासित के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया था.
जिसमें श्यामा हॉस्पीटल के चिकित्सक, संचालक, कर्मी को आरोपित किया गया था. डीएम के आदेश पर डुमरा बीडीओ ने नगर थाना पुलिस के सहयोग से श्यामा हॉस्पीटल को कागजात नहीं दिखाने पर सील कर दिया था. गुरुवार को श्यामा हॉस्पीटल के चिकित्सक डॉ अनिल कुमार सिंह तथा संचालक दिनेश सील टूटने की जानकारी नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा को देने उनके कक्ष में गया था.
साथ हीं अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कह रहा था. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में आरोपित होने के बावजूद दोनों झूठा मामला दर्ज करने के लिए थाना आया था. जबकि जांच में इनके द्वारा हीं ताला तोड़ने की बात सामने आयी है.
