सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को नगर के ललित आश्रम स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया.
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने उपस्थित कार्यकर्ताओं केक काटा. वहीं श्री गांधी को संदेश भेजकर जन्मदिन की बधाई दी गयी. श्री शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे विचारधारा के व्यक्ति एवं किसानों, गरीबों के शुभचिंतक तथा सादा जीवन व्यतीत करनेवाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं.
आज कांग्रेस पार्टी के लिए राहुल गांधी से अच्छा समर्पित और अपना जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए अर्पण करनेवाला दूसरा कोई नहीं है. इनमें पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की तरह भारत को उन्नत शिखर पर ले जाने की क्षमता और गुण है. राहुल जी की सोच है कि जब तक भारत के किसान, गरीब जनता व छोटे व्यापारी आर्थिक दृष्टिकोण से संपन्न नहीं होंगे, तब तक भारत का विकास नहीं हो सकता.
वे सत्ता और सिंहासन के लोभी नहीं हैं. मनमोहन सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री के पद पर बैठने के आग्रह को ठुकरा दिया था. कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि एवं सांसदों में वृद्धि, कांग्रेस के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. मौके पर उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो परवेज आलम अंसारी, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, सीताराम झा, संजय कुमार, नितेश मिश्रा, मनीष शुक्ला, अनिल पांडेय, अंजारूल हक तौहीद, वीरेंद्र राम, महेंद्र पासवान, मणिभूषण कुमार, ऋतु देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
