बैरगनिया व सुरसंड में भी बंद रहीं दवा दुकानें

बैरगनिया/सुरसंड : सीतामढ़ी में दवा दुकान मनोज सर्जिकल को निशाना बनाकर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग के विरोध में मंगलवार को बैरगनिया शहर की सभी दवा दुकानें बंद रही. दवा व्यवसायी संघ के आह्वान पर आहूत बंद के कारण हॉस्पीटल रोड, काली चौक, पटेल चौक, मेन रोड स्थित सभी दवा दुकानें बंद रही. बंद के […]

बैरगनिया/सुरसंड : सीतामढ़ी में दवा दुकान मनोज सर्जिकल को निशाना बनाकर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग के विरोध में मंगलवार को बैरगनिया शहर की सभी दवा दुकानें बंद रही.

दवा व्यवसायी संघ के आह्वान पर आहूत बंद के कारण हॉस्पीटल रोड, काली चौक, पटेल चौक, मेन रोड स्थित सभी दवा दुकानें बंद रही. बंद के कारण इमरजेंसी सेवा के लिये भी मरीजों को दवा नहीं मिली. दवा व्यवसायी रणजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार समेत अन्य ने बताया कि जिले में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. बताया कि पुलिस शीघ्र फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करे, अन्यथा दवा व्यवसायी आंदोलन को मजबूर हो जायेंगे. उधर सुरसंड में भी स्थानीय दवा व्यवसायियों ने मंगलवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी.
व्यवसायियों का कहना था कि विगत कुछ वर्षों से जीवन रक्षक दवा विक्रेता ही अपराधियों के निशाने पर है. मौके पर दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष सुरेश ब्याहुत, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव पप्पू कुमार लाठ, कोषाध्यक्ष दिनेश सरावगी के अलावे मुरारी चौबे, श्याम किशोर सिंह समेत नगर के सभी दवा व्यवसायी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >