बंद को लेकर काठमांडू के लिए बसों का परिचालन रहा बाधित

बर्दीबास में बरामद हुआ प्रेसर कुकर बम बैरगनिया : पड़ोसी देश नेपाल में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (विप्लव गुट) द्वारा सोमवार को आहूत नेपाल बंद का असर सीमा से सटे जिलों में भी देखा गया. सीमावर्ती जिले सर्लाही के हरिपुर नगरपालिका कार्यालय के गेट पर बंद समर्थकों द्वारा रविवार की रात्रि में बम विस्फोट किया गया. […]

बर्दीबास में बरामद हुआ प्रेसर कुकर बम

बैरगनिया : पड़ोसी देश नेपाल में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (विप्लव गुट) द्वारा सोमवार को आहूत नेपाल बंद का असर सीमा से सटे जिलों में भी देखा गया.
सीमावर्ती जिले सर्लाही के हरिपुर नगरपालिका कार्यालय के गेट पर बंद समर्थकों द्वारा रविवार की रात्रि में बम विस्फोट किया गया. बम विस्फोट की इस घटना में कार्यालय का दीवार क्षतिग्रस्त हो गया वही खिड़की के शीशे टूट गये. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की मानवीय क्षति नहीं हुई.
वही सोमवार को सीमावर्ती जिले रौतहट के चंद्रनिगाहपुर व महोत्तरी जिले के बर्दीवास में बंद समर्थकों द्वारा कूकर बम रख कर दहशत फैलाने की कोशिश की गयी. बम विस्फोट व बम रखे जाने की सूचना पर पहुंचे नेपाली सेना की बम निरोधक दस्ता ने बरामद बम को निष्क्रिय किया.
वही सर्लाही के हरिपुर नगरपालिका में बम विस्फोट की सूचना पर नेपाली सेना, सशस्त्र बल व नेपाल पुलिस को वहां तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आहुत बंद के कारण सीमावर्ती जिलों से काठमांडू व पोखरा समेत अन्य पहाड़ी जिलों में जानेवाली बसों का परिचालन सोमवार को बंद रहा.
हालांकि सीमावर्ती नेपाल के गौर, मलंगवा, जलेश्वर व जनकपुर में दुकाने खुली रही व लोगों का आवागमन सड़कों पर सामान्य रहा. आहूत नेपाल बंद को देखते हुए सोमवार को निर्धारित सीमावर्ती नेपाल के प्रदेश नंबर दो (मधेश प्रदेश) की राजधानी जनकपुर स्थित प्रदेश सभा (विधान सभा) की बैठक स्थगित कर दी गयी. बम विस्फोट व बरामदगी की घटना के बाद दिन भर आम लोगों मे दहशत का माहौल कायम रहा. नेपाल बंद का विशेष असर नेपाल के पहाड़ी जिलों में देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >