कुत्ते के काटने से गयी राम स्नेही की जान

रीगा : थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में कुत्ता काटने से जख्मी राम स्नेही दास(35) की मंगलवार को जयपुर में मौत हो गयी. विगत फरवरी माह में राम स्नेही दास को गांव में ही एक कुत्ता काट लिया था. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूई लेने के मजदूरी करने वह राजस्थान की राजधानी जयपुर चला गया. […]

रीगा : थाना क्षेत्र के उफरौलिया गांव में कुत्ता काटने से जख्मी राम स्नेही दास(35) की मंगलवार को जयपुर में मौत हो गयी. विगत फरवरी माह में राम स्नेही दास को गांव में ही एक कुत्ता काट लिया था.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सूई लेने के मजदूरी करने वह राजस्थान की राजधानी जयपुर चला गया. धीरे-धीरे जयपुर में ही राम स्नेही की तबीयत खराब होने लगी. इलाज के दौरान वहां के डॉक्टर ने बताया कि कुत्ता काटने से शरीर में जहर फैल गया है. लगभग दो माह बाद ही उसकी जान चली गयी. यह दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि मजदूर दिवस के दिन ही उसका शव यहां पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. पत्नी अनिता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह चार बेटी एवं एक साल के पुत्र का पिता था. पुत्र ने ही उसे मुखाग्नि दी. मुखिया प्रेमचंद्र कुमार ने मृतक की पत्नी को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपया प्रदान किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >