35 मिनट की आसमानी आफत से बड़ी तबाही

तेज आंधी व ओलावृष्टि देख हार्ट अटैक से युवक की मौत पेड़ों व झोपड़ियों के गिरने से 26 लोग जख्मी रीगा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर गिरा पेड़, परिचालन रहा बाधित तेज हवा से दुकान व दफ्तर पर लगे साइन बोर्ड उड़े सीतामढ़ी : तीसरे दिन भी जिलेवासियों को प्रकृति की मार झेलनी पड़ी. मंगलवार […]

तेज आंधी व ओलावृष्टि देख हार्ट अटैक से युवक की मौत

पेड़ों व झोपड़ियों के गिरने से 26 लोग जख्मी
रीगा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर गिरा पेड़, परिचालन रहा बाधित
तेज हवा से दुकान व दफ्तर पर लगे साइन बोर्ड उड़े
सीतामढ़ी : तीसरे दिन भी जिलेवासियों को प्रकृति की मार झेलनी पड़ी. मंगलवार की सुबह 9.20 बजे लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आयी तेज आंधी-पानी व ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया. जिले के बोखड़ा प्रखंड के महिसौथा गांव में ओलावृष्टि देख हर्ट अटैक से 40 वर्षीय विजय यादव की मौत हो गयी.
मुखिया इंदू बाला ने मौत की पुष्टि की है. तेज आंधी व ओलावृष्टि से 26 लोगों के जख्मी होने की सूचना है. नरकटियागंज-दरभंगा रेलखंड के रीगा रेलवे स्टेशन के पास विशाल पेड़ रेल ट्रैक पर ही गिर गया. इससे उक्त रेलखंड पर करीब डेढ़ घंटा तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. मालगाड़ी रीगा रेलवे स्टेशन पर हीं रूकी रही. रीगा में आंधी में पेड़ में दबकर जागेश्वर राम(45) बुरी तरह जख्मी हो गया.
वह रामनगर गांव का रहनेवाला है. इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. एक निजी स्कूल का छज्जा गिरने से आधा दर्जन स्कूली बच्चों के जख्मी होने की सूचना है. जख्मी योगवाना टोला निवासी गोपाल पासवान के पुत्र कृत कुमार, राहुल कुमार समेत अन्य बच्चों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है.
इसके अलावा लक्ष्मी पासवान की पत्नी निर्मला देवी एवं पंछोर गांव निवासी विजय राम की पत्नी सुनीता देवी भी तेज आंधी में झोपड़ी से दबकर जख्मी हो गयी. बारिश के पानी के बीच मरहा हरदी नदी में बाढ़ आने से सुरसंड प्रखंड के मरूकी पंचायत के वार्ड नंबर-12 तथा मुजौलिया सरेह में पानी प्रवेश कर गया है. इससे फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खड़ी बाइक गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया. ओलावृष्टि से कई चार पहिया वाहनों के साथ हीं बाइक तक के शीशे टूट गये. वहीं दुकानों व दफ्तरों के साइन बोर्ड भी नुकसान पहुंचा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >