दहेज के लिए महिला के साथ मारपीट

सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के जनकपुरी, वार्ड नंबर-20 में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को ससुराल वालों ने महिला को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी राजीव रंजन गुप्ता की पत्नी मुन्नी कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पीड़िता ने नगर पुलिस को बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके ससुर […]

सीतामढ़ी : थाना क्षेत्र के जनकपुरी, वार्ड नंबर-20 में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को ससुराल वालों ने महिला को बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी राजीव रंजन गुप्ता की पत्नी मुन्नी कुमारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया.

पीड़िता ने नगर पुलिस को बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके ससुर रामएकवाल साह, देवर रवि राज कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार व सास सावित्री देवी द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था.
आरोपितों द्वारा बार-बार उसके व उसके पति के साथ दहेज में कुछ नहीं मिलने का ताना देकर मारपीट की जाती थी. महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी. दो वर्ष का एक बेटा भी है. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि बयान के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >