पुपरी : थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा एक मकान के घर का ताला तोड़ कर करीब डेढ़ लाख मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. चोरी गयी सामानों में आभूषण समेत अन्य कीमती वस्तुएं शामिल है.
इस संबंध में हरदिया गांव निवासी पीड़ित बउआ पाठक की लिखित शिकायत के आलोक में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार बउआ पाठक पटना में रहते हैं. पटना से जब वह घर आये तो उनके मकान के सभी ताले टूटे हुए थे. घर में रखा अालमीरा व ट्रंक को तोड़कर उसमें रखे करीब डेढ़ लाख मूल्य का आभूषण व कीमती कपड़ों की चोरी कर ली गयी थी.
