वोटरों को डराने व धमकाने वालों पर कसे शिकंजा

असामाजिक तत्वों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई सीतामढ़ी : पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थानेदारों से स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों को डराने व धमकाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करे. सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पहली क्राइम बैठक में विधि-व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने को लेकर पुलिस […]

असामाजिक तत्वों पर होगी निरोधात्मक कार्रवाई

सीतामढ़ी : पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने थानेदारों से स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान वोटरों को डराने व धमकाने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई करे.

सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पहली क्राइम बैठक में विधि-व्यवस्था को चुस्त व दुरुस्त करने को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई निर्देश दिये. कहा कि सभी थानाध्यक्ष अभियान चलाकर अपने-अपने क्षेत्रों में वारंटी व कुर्की जब्ती के लंबित मामलों का अपने स्तर से निपटारा करवाये. अपराध नियंत्रण को लेकर 24 घंटे के तर्ज पर गश्ती, वाहन चेकिंग चलाये. चुनाव को लेकर किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करे.

इस प्रकार की घटनाओं को लेकर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सकेगा. उन्होंने आपराधिक कांडों की समीक्षा करते हुए सर्किल इंस्पेक्टरों एवं थानेदारों से कहा कि वारंटी, फरार अपराधियों का सूचीबद्ध आंकड़ा तैयार रखें, ताकि चुनाव के नामांकन में प्रत्याशियों के साथ आनेवाले ऐसे वारंटियों को पकड़ा जा सके. इसके अलावा वोटरों को डराने-धमकाने वाले चिह्नित लोगों का मतदाता पहचान पत्र का नंबर अंकित कर 107 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने कहा कि काम में लापरवाही करनेवाले थानेदारों को दंडित किया जायेगा.

बैठक में एएसपी अभियान विजय शंकर सिंह, सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, पुपरी एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, बेलसंड एसडीपीओ श्रीप्रकाश सिंह, मुख्यालय डीएसपी पीएन साहू, नगर सर्कल इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव, नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार मिश्रा समेत अन्य कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >