भागलपुर जेल में ही रहेंगे मुकेश पाठक समेत पांच बंदी

सीतामढ़ी : गैंगस्टर संतोष झा की हत्या समेत कई मामलों में आरोपित शातिर मुकेश पाठक समेत पांच बंदी अगले छह माह तक भागलपुर सेंट्रल जेल में ही रहेंगे. डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह की अनुशंसा पर राज्य के कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने पांचों बंदियों को शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा […]

सीतामढ़ी : गैंगस्टर संतोष झा की हत्या समेत कई मामलों में आरोपित शातिर मुकेश पाठक समेत पांच बंदी अगले छह माह तक भागलपुर सेंट्रल जेल में ही रहेंगे.

डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह की अनुशंसा पर राज्य के कारा एवं सुधार सेवाएं के महानिरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने पांचों बंदियों को शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा व विशेष केंद्रीय कारा भागलपुर में हीं रखने का आदेश जारी किया है. कारा की विधि-व्यवस्था, लोकहित एवं जनहित में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बिहार कारा हस्तक 2012 के नियम 781 की कंडिका (सात) में उल्लेखित बंदी अधिनियम की धारा 1900 की संशोधित धारा 29(तीन) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन बंदियों को मंडल कारा सीतामढ़ी से शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा व विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर में अगले छह माह तक विस्तारित करने का आदेश दिया गया है. मुकेश पाठक के अलावा निकेश दूबे, विकास झा, पिंटू झा एवं छोटू सिंह शामिल है. मालूम हो कि इन बंदियों की विस्तारित अवधि पांच मार्च 2019 को हीं समाप्त हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >