Lok Sabha Elections 2019 : RLSP सांसद के खिलाफ दर्ज होगा आचार संहिता उल्लंघन का मामला : डीएम

सीतामढ़ी : लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पूरे देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया. वहीं, बिहार के सीतामढ़ी के राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी से सांसद रामकुमार शर्मा ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सांसद कोटे से एंबुलेन्स सेवा का उद्घाटन कर दिया. इस संबंध में जिलाधिकारी ने रालोसपा सांसद राम कुमार […]

सीतामढ़ी : लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पूरे देश ��ें आदर्श आचार संहिता लागू हो गया. वहीं, बिहार के सीतामढ़ी के राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी से सांसद रामकुमार शर्मा ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सांसद कोटे से एंबुलेन्स सेवा का उद्घाटन कर दिया. इस संबंध में जिलाधिकारी ने रालोसपा सांसद राम कुमार शर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.

मालूम हो कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा के सांसद राम कुमार शर्मा ने रविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग की घोषणा किये जाने के बाद अपने क्षेत्र में एंबुलेन्स सेवा की शुरुआत की. इस संबंध में सांसद ने कुछ भी बोलने से मना करते हुए कार्यक्रम का कवरेज से भी मना कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >