पूर्व के विवाद में युवक को किया जख्मी

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव में गुरुवार को पूर्व के विवाद में एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी अविनाश कुमार(18) जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी राम एकबाल राय का पुत्र है. उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की […]

सीतामढ़ी : नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला गांव में गुरुवार को पूर्व के विवाद में एक युवक को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी अविनाश कुमार(18) जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र के कोइली गांव निवासी राम एकबाल राय का पुत्र है. उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. नगर थाने की पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज किया है.

जिसमें चकमहिला निवासी सोनू कुमार, दीपक कुमार, राजन कुमार, रोहित कुमार, टुन्नु कुमार एवं मुकेश कुमार को आरोपित किया है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक चकमहिला में किराया पर घर लेकर पढ़ाई-लिखाई करता है. पूर्व के विवाद को लेकर आरोपितों ने उसे घेर लिया तथा मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >