पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

दो बच्चों के पिता ने मानवता को किया शर्मसार, गिरफ्तार सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. गांव के हीं दो बच्चों के पिता ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. परिजन से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भूदेव दास […]

दो बच्चों के पिता ने मानवता को किया शर्मसार, गिरफ्तार

सीतामढ़ी/रून्नीसैदपुर : जिले के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. गांव के हीं दो बच्चों के पिता ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. परिजन से सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष भूदेव दास पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. वहीं दुष्कर्म के आरोपित चुल्हाई सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह(35) को गिरफ्तार कर लिया. पीड़ित मासूम बच्ची को उपचार व मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है.
वहां थानाध्यक्ष ने पीड़ित बच्ची के पिता का बयान दर्ज किया है. उक्त बयान के आधार पर हीं प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. बताया गया है कि पीड़ित मासूम बच्ची खेलते-खेलते अकेले घर के समीप खेत की ओर निकल गयी. अचानक गांव के ही चूल्हाई सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह उस मासूम बच्ची को बहला फुसलाकर कर बगीचे में ले गया व उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. कुछ देर बाद पीड़ित मासूम बच्ची रोते हुए किसी तरह अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी.
बच्ची की मां ने घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी. परिजन स्थानीय सरपंच के पास फरियाद लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें थाना भेज दिया गया. जानकारी मिलते हीं थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व ग्रामीणों से घटना के सत्यता के बावत पूछताछ के पश्चात त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >