सीतामढ़ी : पूर्व नक्सली को घर में घुस कर गोलियों से भूना, मौत

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : प्रखंड के महिसौथा पंचायत अंतर्गत बथौल गांव निवासी पूर्व माओवादी सह पूर्व एसपीओ गणेशी दास की रविवार की रात बदमाशों ने घर में घुस कर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत […]

बोखड़ा (सीतामढ़ी) : प्रखंड के महिसौथा पंचायत अंतर्गत बथौल गांव निवासी पूर्व माओवादी सह पूर्व एसपीओ गणेशी दास की रविवार की रात बदमाशों ने घर में घुस कर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग रहे एक बदमाश को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया.
इसकी पहचान मुजफ्फरपुर जिलांतर्गत कटरा थाने के जजुआर गांव निवासी बहादुर मंडल के पुत्र अविनाश मंडल के रूप में की गयी है. घटना को लेकर मृतक की पत्नी अनिता देवी के बयान पर ग्रामीण दिनेश सहनी, बथौल निवासी परमेश्वर सहनी, जजुआर निवासी अविनाश मंडल व सावन ठाकुर समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गौरतलब है कि हमलावर दिनेश सहनी भी पूर्व नक्सली है. वहीं गणेशी दास 13 मई, 2010 को विभिन्न जिलाें के अपने 11 सशस्त्र नक्सली साथियों के साथ दरभंगा में तत्कालीन एसपी एमआर नायक के सामने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >