नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गया लॉज, रात भर दुष्कर्म करने के बाद...

सीतामढ़ी : नगर थाना व डुमरा प्रखंड के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित लड़की को घर के बाहर से अपहरण कर गांव के ही एक लॉज में ले गया. वहां, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद सुबह वापस उसे घर छोड़ फरार हो गया. पीड़िता के आवेदेन […]

सीतामढ़ी : नगर थाना व डुमरा प्रखंड के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित लड़की को घर के बाहर से अपहरण कर गांव के ही एक लॉज में ले गया. वहां, उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद सुबह वापस उसे घर छोड़ फरार हो गया. पीड़िता के आवेदेन पर नगर थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह गुरूवार की रात अपने घर के बाहर निकली थी. इसी दौरान मधुवन का दिलीप कुमार उसे जबरदस्ती पकड़ कर लॉज में सतीश कुमार के कमरा में ले गया. वहां, दिलीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पूरी रात जबरदस्ती अपने साथ रखने के बाद सुबह दिलीप उसे घर के पास छोड़कर भाग गया. परिवार वालों को जानकारी देने के बाद पीड़िता नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >