सीतामढ़ी : ऑटो चालक ने साथियों संग 9वीं की छात्रा को बंधक बना सात दिनों तक किया गैंगरेप, जयपुर ले जाकर छोड़ा

बैरगनिया : थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्रा के साथ सात दिनों तक गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर घटना में शामिल मसहा आलम गांव निवासी टेंपो चालक विकास कुमार यादव समेत अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. […]

बैरगनिया : थाना क्षेत्र में स्कूल की छात्रा के साथ सात दिनों तक गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर घटना में शामिल मसहा आलम गांव निवासी टेंपो चालक विकास कुमार यादव समेत अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में बताया गया है कि पीड़िता नौवीं में पढ़ती है. टेंपो से आने-जाने के कारण चालक से उसकी जान पहचान हो गयी. दो अगस्त को टेंपो चालक पांच सहयोगियों के साथ रात्रि करीब नौ बजे पीड़िता को बहला-फुसला कर टेंपो से सीतामढ़ी ले गया. वहां एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद उसे नशे की गोली देकर यौन शोषण का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह सात दिनों तक चलता रहा. सभी आरोपित छात्रा को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर चले जाते थे. आर्म्स दिखाकर मुंह नहीं खोलने की धमकी दी जाती थी. लड़की के रोने-बिलखने के बाद 10 अगस्त को टेंपो चालक पीड़िता को मुजफ्फरपुर ले गया. वहां से ट्रेन से उसे राजस्थान के जयपुर ले जाकर स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया.

जयपुर स्टेशन से पीड़िता ने अपने माता-पिता को कॉल कर अपने बारे में जानकारी दी. उसके बाद लड़की को उसके परिजन जयपुर से घर लाये. टेंपो चालक के इस कुकृत्य से पूरे गांव में आरोपित युवकों के प्रति आक्रोश है. वहीं, प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आवेदन दिया है. जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >