कुछ स्थानों पर अतिक्रमण लाइलाज

सीतामढ़ी : जिले में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या एक तरह से दशकों से लाइलाज बना हुआ है. शहर में लखनदेई पुल व सड़क के दोनों किनारे का हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है. वह भी दशकों से. शहर के अतिक्रमणकारी नगर परिषद व नगर थाना पुलिस पर अबतक भारी पड़े है. इसमें कोई […]

सीतामढ़ी : जिले में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण की समस्या एक तरह से दशकों से लाइलाज बना हुआ है. शहर में लखनदेई पुल व सड़क के दोनों किनारे का हिस्सा अतिक्रमण की चपेट में है. वह भी दशकों से. शहर के अतिक्रमणकारी नगर परिषद व नगर थाना पुलिस पर अबतक भारी पड़े है. इसमें कोई दो मत नहीं है. इसी तरह बाजपट्टी व पुपरी का टावर चौक का हाल किसी से छुपा नहीं है.

गरीब दुकानदारों को मिलेगी जगह: डीएम डाॅ सिंह ने सभी सीओ को अतिक्रमण हटाने के दौरान गरीब व लाचार दुकानदारों पर ध्यान रखने को कहा था. उक्त दुकानदारों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया है. सभी सीओ को हर हाल में सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया गया है.
खास बात यह कि एक बार अतिक्रमण हटाये जाने के बाद फिर अतिक्रमण न हो, पर संबंधित थानाध्यक्ष नजर रखेंगे. दुबारा अतिक्रमण होने पर थानाध्यक्ष को जिम्मेवार माना जायेगा. बता दे कि पूर्व में हाइकोर्ट के स्तर से भी यह आदेश दिया गया था कि दुबारा अतिक्रमण होने पर संबंधित बीडीओ एवं थानाध्यक्ष दोषी माने जायेंगे और उनपर कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि सड़कों के अतिक्रमण से संबंधित कुल 88 मामले सभी सीओ के स्तर पर लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >