सीतामढ़ी : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, पहली और दूसरी बीवी के बच्चों के बीच चल रहा था भूमि विवाद

सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव में रविवार की देर रात भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी. मृतकों में रामविलास साह, दूसरी पत्नी शैलो देवी, पुत्र नवल कुमार एवं राहुल कुमार शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास वर्मन, एएसपी अभियान […]

सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव में रविवार की देर रात भूमि विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी. मृतकों में रामविलास साह, दूसरी पत्नी शैलो देवी, पुत्र नवल कुमार एवं राहुल कुमार शामिल है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी विकास वर्मन, एएसपी अभियान संदीप कुमार नीरज, सदर डीएसपी डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच कर छानबीन की.

चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि मृतक रामविलास साह ने दो शादी की थी. पहली बीवी और दूसरी बीवी के बच्चों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में एक पक्ष द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >