2400 रुपये प्रति 100 सीएफटी मिलेगा बालू

सीतामढ़ी : शासन व प्रशासन द्वारा बालू की समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब वह दिन दूर नहीं जब इस समस्या का शत प्रतिशत निदान हो जायेगा. डीपीआरओ दीपक चंद्र देव ने बताया कि बफर स्टॉक के माध्यम से बालू की किल्लत को दूर करने की कार्रवाई की जा […]

सीतामढ़ी : शासन व प्रशासन द्वारा बालू की समस्या को दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है. अब वह दिन दूर नहीं जब इस समस्या का शत प्रतिशत निदान हो जायेगा. डीपीआरओ दीपक चंद्र देव ने बताया कि बफर स्टॉक के माध्यम से बालू की किल्लत को दूर करने की कार्रवाई की जा रही है. बंदोबस्तधारी को माह के अंत तक एक लाख सीएफटी बालू उपलब्ध कराया जायेगा. बफर स्टॉक से छोटे-छोटे ग्राहकों को बालू मिलेगा. बताया है कि बालू घाटों को आठ जनवरी को ही पुनः खोल दिया गया. कार्य विभाग व अन्य जो बालू घाटों से बालू लेते थे, वे पुनः वहां से बालू प्राप्त कर सकते है. डीपीआरओ श्री देव ने बताया कि पीला बालू का दर 2400 रुपये प्रति 100 सीएफटी निर्धारित है. अन्य कर अलग से लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >