राखी लेकर CM सम्राट चौधरी के घर पहुंचीं बहनें

VIDEO: राखी बांधने CM आवास पहुंचीं बहनें, सम्राट चौधरी से बोलीं- शिक्षा और सुरक्षा पर दीजिए सबसे ज्यादा जोर

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एक खास आयोजन हुआ. एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की. उन्होंने सीएम से शिक्षा और महिला सुरक्षा को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई.

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को पूरे बिहार में उत्साह के साथ मनाया गया. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर भी रक्षाबंधन का खास आयोजन हुआ. मुख्यमंत्री के आमंत्रण पर एनडीए से जुड़ी बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता राखी और आरती की थाली लेकर सीएम आवास पहुंचीं. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और बिहार के विकास के लिए मंगलकामना की.

पहली बार CM बनने के बाद बहनों ने बांधी राखी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहला रक्षाबंधन है. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं का सीएम आवास पहुंचना चर्चा का विषय रहा. महिलाओं ने कहा कि भाई के बुलावे पर वे राखी बांधने के लिए पहुंची हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना भाई बताते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की.

‘भाई का हाथ हमेशा बहनों पर बना रहे’

राखी बांधने पहुंची महिलाओं ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी कामना यही है कि भाई का हाथ हमेशा बहनों के सिर पर बना रहे और बहनों का स्नेह भी भाई के साथ हमेशा कायम रहे. एक महिला ने कहा कि भाई से किसी खास उपहार की मांग नहीं है, बल्कि वह चाहती हैं कि भाई अपनी जिम्मेदारी निभाते रहें और बहनों का साथ हमेशा बना रहे.

महिलाओं ने CM से शिक्षा और सुरक्षा पर दिया जोर

महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से बिहार में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जतायी. उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने से बिहार की तरक्की को नई दिशा मिलेगी. इसके साथ ही महिलाओं ने महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के क्षेत्र में भी बेहतर काम जारी रखने की उम्मीद जतायी.

‘नीतीश कुमार की विकास की लकीर पर आगे बढ़ें’

मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए एक महिला ने कहा कि सम्राट चौधरी बिहार के विकास के लिए तन-मन-धन से काम करें और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विकास के क्षेत्र में खींची गयी लकीर को आगे बढ़ायें. महिलाओं ने कहा कि प्रशासन, शिक्षा, नल-जल और विकास के दूसरे क्षेत्रों में सरकार को लगातार बेहतर काम करना चाहिए.

टाउनशिप के कांसेप्ट की भी हुई तारीफ

एक महिला कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री के टाउनशिप से जुड़े कांसेप्ट की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि यदि यह योजना सफल होती है तो बिहार के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है. महिलाओं ने मुख्यमंत्री के प्रयासों पर संतोष जताते हुए आगे भी बेहतर काम की उम्मीद जाहिर की.

‘पहली बार राखी पर बुलाया, अच्छा लग रहा’

सीएम आवास पहुंची महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें यहां आने का अवसर मिला है. एक महिला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी को बहन के रूप में आमंत्रित किया है, यह उनके लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

नालंदा से लेकर पटना तक पहुंचीं महिला कार्यकर्ता

राखी बांधने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से महिला कार्यकर्ता पहुंचीं. नालंदा से जुड़ी एक महिला ने बताया कि वह फिलहाल पटना में रहती हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलती रही हैं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर भाई ने बुलाया था, इसलिए वह राखी बांधने पहुंचीं.

‘मुख्यमंत्री अच्छे पद पर काम करते रहें’

महिलाओं ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अच्छे रहें और अच्छे पद पर रहते हुए बिहार की जनता के लिए काम करते रहें. प्रशासन, शिक्षा, नल-जल और विकास के क्षेत्र में बिहार को आगे ले जाने की दिशा में सरकार लगातार काम करे, यही उनकी कामना है.

राखी की थाली लेकर पहुंचीं छात्राएं भी

सीएम आवास पहुंचने वाली महिलाओं में छात्राएं भी शामिल रहीं. MBA की पढ़ाई कर रही कीर्ति मिश्रा भी राखी बांधने पहुंचीं. उन्होंने बताया कि वह अपने घर से राखी बांधने का पूरा सामान लेकर आयी हैं. मुख्यमंत्री की ओर से बहनों को आमंत्रित किये जाने को लेकर उन्होंने खुशी जतायी.

रक्षाबंधन के मौके पर सीएम आवास के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये थे. बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के पहुंचने के कारण परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और बिहार के विकास तथा मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की.

Also Read : VIDEO: बिहार के छात्रों की जीत, सरकार ने मानी आंदोलनकारियों की मांगें, TRE-4 में एकल परीक्षा का ऐलान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >