अरियरी के हुसैनबाद की घटना फोटो. शेखपुरा. जिले के अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव में मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक वृद्ध महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. घायल महिला की पहचान हुसैनाबाद गांव निवासी रामचंद्र चौधरी की पत्नी शारदा देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि शारदा देवी प्रतिदिन की तरह सुबह करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान गांव के तालाब के समीप पहले से मौजूद आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उन्हें घेर लिया और हमला बोल दिया. हमले के दौरान कुत्तों ने उनके दाहिने हाथ को बुरी तरह नोच डाला. परिजनों के अनुसार कुत्तों के जबड़ों के हमले से हाथ की हड्डी तक बाहर दिखाई देने लगी. महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कुत्तों को भगाकर उन्हें बचाया. घटना के बाद घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर लोगों में भय और आक्रोश है.
मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला पर कुत्तों के झुंड का हमला, गंभीर रूप से घायल

सदर अस्पताल मे जख्मी महिला | Prabhat Khabar Network
Copied link
शेखपुरा के हुसैनाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। अस्पताल में इलाज जारी।