शेखपुरा: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उत्साह से मनाया शिक्षक दिवस, गुरुओं का लिया आशीर्वाद

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षक दिवस बड़े ही उत्साह से मनाया. इस अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया गया और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया गया.

Teacher's Day 2026: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया. कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान प्रशिक्षुओं ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया.

शिक्षक जीवन को देते हैं सही दिशा

संस्थान के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार मौर्य ने कहा कि शिक्षक हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं. वे केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने का तरीका, सही दिशा और अच्छे संस्कार भी सिखाते हैं. एक शिक्षक ही होता है, जो व्यक्ति के जीवन को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है.

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण, ज्ञान और नवाचार ने शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा दी है. इस अवसर पर शिक्षकों ने डीएलएड प्रशिक्षुओं को जीवन में एक आदर्श शिक्षक बनने का आशीर्वाद दिया.

प्रशिक्षुओं ने राधाकृष्णन की जीवनी पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम में वरीय व्याख्याता डॉ. सुशांत सौरभ, व्याख्याता डॉ. देवाश्रय कुमार चंचल, अजय कुमार और संतोष कुमार सहित डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे. प्रशिक्षुओं ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला.

झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई: रजौली में शराब-बियर के साथ 5 गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >