शेखपुरा में मारपीट और छिनतई के मामले में तीन साल से फरार तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शेखपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. मारपीट और छिनतई के मामले में तीन साल से फरार चल रहे दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी आरोपी न्यायालय द्वारा वारंट जारी होने के बाद पुलिस की पकड़ में आए हैं.

Sheikhpura Crime News : शेखपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को अंबारी गांव में छापामारी कर लंबे अरसे से फरार चल रहे दो सहोदर भाइयों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों की तलाश मारपीट और छिनतई के मामले में विगत कई वर्षों से थी. गिरफ्तारी के भय से तीनों फरार चल रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और नाम

गिरफ्तार किए गए फरार लोगों में अंबारी गांव निवासी सागर पासवान के पुत्र गोलू पासवान तथा दीपक पासवान के अलावा पड़ोसी अनिल पासवान का नाम शामिल है. छापामारी का नेतृत्व शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी तथा एएसआई नागेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप में की.

तीन साल पहले हुई मारपीट और छिनतई की घटना

इस बाबत एएसआई नागेंद्र कुमार ने बताया कि तीन साल पहले गांव के ही दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और छिनतई की घटना घटी थी.

घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तीनों आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे.

न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट का जारी होना

लंबे अरसे से फरार रहने के कारण कोर्ट ने तीनों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया था. गिरफ्तार तीनों फरारियों को आज कड़ी पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया.

Also Read : गया जी : शेरघाटी में ऑपरेशन के बाद विवाहिता की मौत पर जमकर हंगामा, क्लिनिक के कंपाउंडर की पिटाई और टेक्नीशियन का पैर फ्रैक्चर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >