बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में शेखपुरा के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टीम मुजफ्फरपुर रवाना

शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के 11 खिलाड़ियों का दल बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में भाग लेने के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हो गया है. संघ के सचिव विश्वजीत कुमार को ट्रायल का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया है. निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के साथ खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है.

Bihar State Olympic Trial : बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ियों का दल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुआ. यह सभी खिलाड़ी 12 जुलाई को खेल भवन, मुजफ्फरपुर में ट्रायल में भाग लेंगे. शेखपुरा जिला के लिए यह गर्व का विषय है कि संघ के सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक विश्वजीत कुमार बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल के चीफ सिलेक्टर नियुक्त हुए हैं. यह शेखपुरा जिले के लिए गौरव बढ़ाने वाला है. संघ की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें तथा जिले का नाम रोशन करें.

निष्पक्ष और पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया

चीफ सिलेक्टर एवं सचिव विश्वजीत कुमार ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी तथा खिलाड़ियों का चयन उनके प्रदर्शन और तकनीकी क्षमता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया. जिला ताइक्वांडो प्रशिक्षक अमर कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए कड़ी मेहनत की है और सभी पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि शेखपुरा के खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे.

Sheikhpura News : ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम

ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: मनीष राय, श्रुति सिंह, खुशबू कुमारी, गौरव कुमार, अभिजीत आनंद, निखिल कुमार, रवि शंकर, हर्ष कुमार, आशीष कुमार, हर्षवर्धन एवं रवि कुमार. शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वजीत कुमार को चीफ सिलेक्टर बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read : 10 दिन बाद बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, देवपुरी गांव में बहाल हुई नल-जल योजना


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >