शेखपुरा : मृत महिला के आश्रित को मात्र 10 दिनों में मिला बीमा क्लेम, ग्रामीण बैंक ने सौंपा दो लाख का चेक

बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मेहुस शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत रामनुबीघा की उषा देवी के आश्रित शंभू महतो को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक सौंपा. मृतका के निधन के महज 10 दिनों के भीतर दावा राशि का भुगतान कर बैंक ने योजना की उपयोगिता को साबित किया है. शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रक्रिया को प्राथमिकता दी.

Sheikhpura Insurance Claim : बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की मेहुस शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत आश्रित को दो लाख रुपये की बीमा राशि मुहैया कराई गई है. रामनुबीघा गांव की एक महिला का आकस्मिक निधन हो गया.

इस मौत के दस दिन बाद ही बीमा दावा राशि उपलब्ध कराई गई. योजना की उपयोगिता को एक बार फिर साबित किया है. शेखपुरा के रामनुबीघा निवासी उषा देवी के आकस्मिक निधन के बाद उनके आश्रित शंभू महतो को 2 लाख रुपये की बीमा दावा राशि का चेक सौंपा गया.

मृतका का विवरण और त्वरित प्रक्रिया

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय उषा देवी का निधन 26 जून 2026 को हो गया था. वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से बिहार ग्रामीण बैंक, मेहुस शाखा के माध्यम से जुड़ी हुई थीं.

Also Read : बिहारशरीफ : एक ही सफर में दो बार मां बनी महिला, ट्रेन में बेटे और प्लेटफॉर्म पर बेटी को दिया जन्म; अस्पताल पहुंचने पर नवजात की मौत

निधन के बाद शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने संवेदनशीलता एवं तत्परता दिखाते हुए बीमा दावा से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराया और दावा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया. इसके परिणामस्वरूप मात्र 10 दिनों के भीतर दावा स्वीकृत हो गया और लाभार्थी शंभू महतो को बीमा राशि का चेक प्रदान कर दी गई.

शाखा प्रबंधक का संदेश और अपील

शाखा प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मृत्यु होने पर आश्रितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.

उन्होंने बैंक के सभी पात्र ग्राहकों से इस योजना का लाभ उठाने और समय पर नामांकन कराने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >