शेखपुरा के कमता गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं से मारपीट, अस्पताल में भर्ती

Sheikhpura News : शेखपुरा के हथियावां थाना क्षेत्र के कमता गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस जांच में जुटी है.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के हथियावां थाना क्षेत्र के कमता गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर दो महिलाओं के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पीड़िता की पहचान कमता गांव निवासी डब्लू कुमार की पत्नी चंचल देवी के रूप में हुई है.

मारपीट में सास भी हुई घायल

अस्पताल में इलाज के दौरान चंचल देवी ने आरोप लगाया कि गांव के बबलू राम सहित कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर छेड़खानी की. जब महिलाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी सास के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह भी घायल हो गईं.

सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िताएं, आरोपियों की तलाश में पुलिस

घटना के बाद दोनों महिलाओं को परिजनों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read : बोधगया में न्यू क्रिमिनल लॉ पर स्टेट लेवल कांफ्रेंस का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, एक साथ 250 जज रहेंगे मौजूद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >