शेखपुरा में ट्रक ने दिया चकमा, स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, भाजपा नेता समेत तीन घायल

Sheikhpura News : शेखपुरा में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर एकसारी मोड़ के पास भाजपा नेताओं से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खड्ड में पलट गई. हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Sheikhpura News : (उमेश) शेखपुरा में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. शेखपुरा-लखीसराय मुख्य सड़क मार्ग पर एकसारी मोड़ के पास भाजपा नेताओं से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और खड्ड में पलट गई.
हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तेज रफ्तार ट्रक बना हादसे की वजह

घटना नगर थाना क्षेत्र के एकसारी मोड़ के समीप की है. जानकारी के अनुसार लखीसराय से शेखपुरा लौट रही स्कॉर्पियो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक चकमा दे दिया. इससे वाहन चालक संतुलन खो बैठा और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद खड्ड में पलट गई. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

भाजपा के कई नेता हादसे में घायल

घटना में घायल लोगों की पहचान भाजपा के पूर्व शेखपुरा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीत प्रभाकर, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री अशोक सिंह तथा बरबीघा भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह के रूप में हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

पूर्व जिलाध्यक्ष की हालत गंभीर, पावापुरी रेफर.

हादसे में संजीत प्रभाकर को गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.

एयरबैग खुलने के बजाय फट गया

घायल संजीत प्रभाकर ने बताया कि वे खुद स्कॉर्पियो चला रहे थे और दोनों भाजपा नेताओं के साथ लखीसराय से शेखपुरा लौट रहे थे. तभी एकसारी मोड़ के पास सामने से तेज गति में आ रहे ट्रक ने वाहन को चकमा दे दिया. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के दौरान वाहन का एयरबैग खुलने के बजाय फट गया, जिससे हादसा और खतरनाक हो सकता था.

पुलिस ने क्या बताया?

नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. संयोग अच्छा रहा कि हादसे में वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >