शेखपुरा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप संगोष्ठी का आयोजन, उद्यमिता और कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी

Sheikhpura News: शेखपुरा के गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों और उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सरकारी नियमों और व्यवसायिक चुनौतियों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम में स्टार्टअप विशेषज्ञों ने अपने अनुभव भी साझा किए.

Sheikhpura News (सत्येन्द्र कुमार): शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा के अंतर्गत संचालित शेखपुरा इनक्यूबेशन हब ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं और उभरते उद्यमियों को स्टार्टअप से जुड़े कानूनी प्रावधानों, सरकारी नियमों और नियामकीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था.

विशेषज्ञों ने साझा किए स्टार्टअप अनुभव

कार्यक्रम में जिला उद्योग महाप्रबंधक सुजात मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. वहीं वक्ताओं के रूप में फिनेस इंडिया के संस्थापक मनीत कुमार सिंह और आईस्टॉक्ली के संस्थापक कौशल कुमार ने अपने अनुभव विद्यार्थियों के साथ साझा किए. उन्होंने स्टार्टअप संचालन, विधिक अनुपालन, व्यवसायिक चुनौतियों और उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की.

विद्यार्थियों को नवाचार के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शेखपुरा के प्राचार्य डॉ. संदीप तिवारी और डीन एकेडमिक डॉ. जयशंकर प्रसाद केशरी भी मौजूद रहे. दोनों शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

आत्मनिर्भरता से जोड़ने का है उद्देश्य

स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. संदीप कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि स्टार्टअप सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और व्यवसायिक कौशल से जोड़ना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है.

विद्यार्थियों ने बताया प्रेरणादायक

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. छात्रों ने संगोष्ठी को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें स्टार्टअप और व्यवसाय की व्यावहारिक समझ मिली.

Also Read: Shekhpura News: एनडीए सरकार ने अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया: मंत्री श्वेता गुप्ता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >