शेखपुरा के 12 पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, प्रभारी मंत्री और सचिव ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Sheikhpura News: शेखपुरा जिले के 12 पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता और प्रभारी सचिव कंबल तुनज शामिल हुए. मंत्री ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रही है और अधिकांश मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है.

Sheikhpura News (निरंजन, सत्येन्द्र कुमार की रिपोर्ट)
बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री सह शेखपुरा जिला की प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने सदर प्रखंड के पैन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लोगों के घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा रहा है. मंत्री ने बताया कि लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है, बल्कि प्रशासन एक ही स्थान पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.

पैन पंचायत में मंत्री ने लोगों को गिनाईं योजना की उपलब्धियां

प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता ने कहा कि सहयोग शिविर के माध्यम से लोगों को मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है. इस दौरान जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि जिले में अब तक सहयोग शिविर में प्राप्त 97 प्रतिशत मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. मंत्री ने कहा कि सरकार की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है.

97 प्रतिशत मामलों का हो चुका है निष्पादन

मंत्री ने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाता है. निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाती है. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर के कारण अधिकारी आम जनता के प्रति अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बने हैं. पैन पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुखिया राजेश कुमार ने की. इस अवसर पर बरबीघा विधायक कुमार पुष्पेंद्र, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला कुमारी, डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एसडीओ प्रियंका कुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

जिले के 12 पंचायतों में लगाया गया सहयोग शिविर

महीने के तीसरे मंगलवार को जिले के एक दर्जन पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. प्रभारी मंत्री श्वेता गुप्ता, प्रभारी सचिव कंबल तुनज, डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और शिकायतों को दर्ज कराया.

Also Read: वेतन संकट से जूझते शिक्षक, शेखपुरा में धरना प्रदर्शन में उमड़ा आक्रोश, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >