शेखपुरा नगर परिषद की सियासत गरम मंगलवार को होगा सशक्त स्थायी समिति का चुनाव

Sheikhpura News : शेखपुरा नगर परिषद में मंगलवार को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है. चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान की पूरी तैयारी कर ली है.

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा नगर परिषद में मंगलवार को होने वाले सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. वार्ड पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और रणनीति का दौर जारी है. चुनाव को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान की पूरी तैयारी कर ली है.

मंगलवार को सुबह 8 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

नई व्यवस्था के तहत शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सशक्त स्थायी समिति का गठन किया जाएगा. इसके लिए 26 मई को चुनाव की तारीख तय की गई है. चुनाव की पूरी प्रक्रिया शेखपुरा नगर परिषद कार्यालय में संपन्न होगी. प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सुबह 8 बजे से नामांकन और अन्य प्रक्रियाएं शुरू हो जाएंगी.

डीएम की निगरानी में होगा चुनाव

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. डीएम के नेतृत्व में चुनाव की मॉनिटरिंग की जाएगी. नगर परिषद कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके.

33 वार्ड पार्षद करेंगे समिति का चुनाव

सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में नगर परिषद के सभी 33 वार्ड पार्षद हिस्सा लेंगे. इन्हीं पार्षदों के वोट से समिति के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. इसे लेकर संभावित उम्मीदवारों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है.

मतदान के दिन ही आएगा परिणाम

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नामांकन के बाद मतदान कराया जाएगा. मतदान संपन्न होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.

क्या है सशक्त स्थायी समिति का महत्व?

स्थायी सशक्त समिति में कुल पांच सदस्य होते हैं. इनमें नगर सभापति और उपसभापति पहले से सदस्य रहते हैं, जबकि तीन सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. यही समिति शहरी क्षेत्र की विकास योजनाओं का चयन कर प्रस्ताव तैयार करती है. बाद में बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिलने के बाद योजनाओं को धरातल पर उतारा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >