शेखपुरा में खेत बचाओ अभियान शुरू, किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया गया जागरूक

Sheikhpura News: शेखपुरा के पैन पंचायत में कृषि विज्ञान केंद्र और बिहार कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “खेत बचाओ अभियान” चलाया गया. इसके तहत किसानों को मृदा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती की तकनीकों के प्रति जागरूक किया गया.

Sheikhpura News (प्रदीप कुमार): शेखपुरा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र एवं बिहार कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत पैन पंचायत में किसानों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा मृदा स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में उपस्थित वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों से रासायनिक खादों का प्रयोग कम करने की अपील की.

प्राकृतिक खेती के बड़े फायदे

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. अलकाज्योति शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के कई महत्वपूर्ण फायदे बताए. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती करने से मृदा की उर्वरा शक्ति तेजी से बढ़ती है, मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों का विकास होता है तथा खेती की कुल उत्पादन लागत में काफी कमी आती है. वहीं फार्म मैनेजर चौधरी नरेंद्र प्रसाद ने बदलती जलवायु परिस्थितियों में टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने पर विशेष जोर दिया.

जून भर चलेगा यह अभियान

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन में एटीएम अश्विनी कुमार, समन्वयक प्रियंका भारती एवं सलाहकार माणिकांत का सराहनीय योगदान रहा. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष जागरूकता अभियान 1 जून से 30 जून 2026 तक जिले की विभिन्न पंचायतों में निरंतर चलाया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक किसानों को जैविक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाया जा सके.

Also Read: शेखपुरा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत 3 शराब कारोबारी रंगेहाथ गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >