Sheikhpura News: कुर्की से पहले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, कार्रवाई किए बिना लौटी पुलिस

Sheikhpura News: शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने आत्मसमर्पण कर दिया. आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस बिना कुर्की की कार्रवाई किए लौट गई.

Sheikhpura News (चतुरानन्द मिश्रा की रिपोर्ट): शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई से पहले ही आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चली गई और कुर्की की कार्रवाई नहीं करनी पड़ी.

जानकारी के अनुसार कबीरपुर गांव निवासी स्वर्गीय दंगल यादव के पुत्र विजय यादव के खिलाफ न्यायालय एवं मुख्यालय के निर्देश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जानी थी. इसी सिलसिले में शेखोपुरसराय पुलिस दल-बल के साथ आरोपी के घर पहुंची थी.

पुलिस को देखते ही घबराया आरोपी, कर दिया सरेंडर

पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपी विजय यादव घबरा गया और उसने स्वयं थाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी के आत्मसमर्पण के कारण पुलिस टीम को कुर्की की कार्रवाई किए बिना ही वापस लौटना पड़ा.

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची थी पुलिस टीम

इस कार्रवाई के दौरान शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार सुमन, मधुकांत मिश्रा, नागेंद्र कुमार एवं मिथलेश कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

Also Read: Sheikhpura News: भीषण गर्मी में पेयजल संकट दूर करना सरकार की पहली प्राथमिकता : मंत्री नीतीश मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >