शेखपुरा के 130 एनसीसी कैडेट बरौनी में 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में ले रहे प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग भी

शेखपुरा के 130 एनसीसी कैडेट बरौनी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. इस कैंप में कैडेटों को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग के साथ-साथ करियर काउंसलिंग की भी सुविधा मिल रही है, जिससे उनके भविष्य को बेहतर दिशा मिलेगी.

Barauni NCC Camp: एनसीसी आर्मी विंग के नौवीं बिहार बटालियन बरौनी में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शेखपुरा जिले के 130 एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं. प्रशिक्षण शिविर 15 से 24 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है. कैंप में कुल 523 कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

शेखपुरा जिले से रामाधीन कॉलेज, शेखपुरा के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. अनुपम किशोर और पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, बरबीघा के सेकंड ऑफिसर गोपाल भी प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को प्रशिक्षण देने के लिए शामिल हुए हैं.

ड्रिल और वेपन ट्रेनिंग के साथ सर्टिफिकेट परीक्षा की तैयारी

प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग और शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके साथ ही एनसीसी के ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षाओं की तैयारी भी करायी जा रही है. प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है.

विभिन्न राज्यों से बुलाये जा रहे विशेषज्ञ

कैंप में कैडेटों के प्रशिक्षण के साथ करियर काउंसलिंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. इसके लिए दिल्ली, बेंगलुरु सहित अन्य स्थानों से रिसोर्स स्पीकर बुलाये गये हैं. विशेषज्ञ कैडेटों को उच्च शिक्षा और करियर से जुड़े विभिन्न विकल्पों की जानकारी दे रहे हैं.

करियर काउंसलिंग सेमिनार में कैडेटों को मिला मार्गदर्शन

इसी क्रम में 17 और 18 सितंबर को कैडेटों के लिए करियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित किया गया. इसमें करियर काउंसलर रंजीत कुमार ने कैडेटों को उच्च शिक्षा और विभिन्न करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन दिया.

रंजीत कुमार ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु, बीएचयू, डीयू और आइआइटी जैसे संस्थानों से शिक्षा प्राप्त की है. सेमिनार के दौरान कैडेटों की रुचि, क्षमता और उपयुक्त करियर क्षेत्र को समझने के लिए साइकोमेट्रिक टेस्ट भी लिया गया.

शिक्षा और करियर के लिए बेहतर दिशा देना उद्देश्य

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उन्हें शिक्षा और भविष्य के करियर के लिए बेहतर दिशा प्रदान करना है. प्रशिक्षण और काउंसलिंग के माध्यम से कैडेटों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतेंद्र कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >