शेखपुरा में बाईपास निर्माण का रास्ता साफ, एसडीओ की पहल से खत्म हुआ गतिरोध, शुरू हुआ काम

Sheikhpura Bypass Construction : शेखपुरा बाईपास सड़क निर्माण परियोजना को प्रशासनिक पहल से बड़ी राहत मिली है. किसानों के मुआवजे के विवाद को सुलझाने के बाद मिट्टी भराई का काम शुरू हो गया है. बाईपास बनने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.

Sheikhpura Bypass Construction : शेखपुरा के अरियरी प्रखंड में ज़खराज स्थान से विद्यापुर हुसैनाबाद बाईपास सड़क निर्माण परियोजना को राहत मिली है. मुआवजे को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के बाद प्रशासन की मौजूदगी में सड़क किनारे मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया है.

एसडीओ की पहल से दूर हुआ बाईपास निर्माण का गतिरोध

अरियरी प्रखंड में प्रस्तावित ज़खराज स्थान से विद्यापुर हुसैनाबाद बाईपास सड़क निर्माण कार्य पिछले कुछ समय से मुआवजे की मांग को लेकर बाधित था. जिला प्रशासन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने किसानों के साथ वार्ता कर विवाद सुलझाया. इसके बाद भारी पुलिस बल और दंडाधिकारी की मौजूदगी में सड़क किनारे मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया गया.

अधिग्रहित भूमि का मुआवजा पहले ही दिए जाने का दावा

प्रशासन के अनुसार बाईपास परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार मुआवजा संबंधित किसानों को पहले ही दिया जा चुका है. इसके बावजूद कुछ किसानों द्वारा अतिरिक्त मांगों को लेकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने एसडीओ को विवाद के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी थी.

किसानों को कानून और परियोजना की जानकारी दी गई

एसडीओ प्रियंका कुमारी ने किसानों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें परियोजना के महत्व और कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमानुसार मुआवजा मिलने के बाद सरकारी विकास कार्य को बाधित करना उचित नहीं है. साथ ही किसानों को उनकी जायज समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने का आश्वासन भी दिया गया.

प्रशासनिक निगरानी में शुरू हुआ निर्माण कार्य

सफल वार्ता के बाद प्रशासनिक निगरानी में जेसीबी और डंपर लगाकर सड़क किनारे मिट्टी भराई का कार्य शुरू कर दिया गया. मौके पर अंचल अधिकारी, संबंधित थाना पुलिस, दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के आगे बढ़ सके.

बाईपास बनने से आवागमन होगा आसान

स्थानीय प्रशासन का मानना है कि बाईपास निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी. लंबे समय से लंबित इस परियोजना के आगे बढ़ने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है..

Also Read : शेखपुरा के पंचबदन स्थान शिव मंदिर में पहली बार होगा सरकारी सावन महोत्सव, पर्यटन विभाग ने दी 7 लाख की मंजूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >