श्री बाबू की प्रतिमा तक पहुंचे निशांत कुमार, शेखपुरा से माल्यार्पण किए बिना लौटे, जानिए क्या रही वजह

बरबीघा में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का भव्य स्वागत हुआ। श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानें पूरी खबर।

Sheikhpura News : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का सोमवार को बरबीघा नगर क्षेत्र के श्री बाबू चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. सड़क मार्ग से पटना जाने के दौरान बरबीघा पहुंचे निशांत कुमार को कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया. इसके बाद वह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए गोलंबर पर पहुंचे.

सीढ़ियां चढ़े, फिर अचानक नीचे उतर आए

निशांत कुमार प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए कुछ सीढ़ियां चढ़े, लेकिन अचानक बिना माल्यार्पण किये ही नीचे उतर आए. हालांकि उन्होंने श्री बाबू की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किया. उनके माल्यार्पण नहीं करने की घटना को लेकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयीं.

पैर में चोट की वजह से नहीं चढ़ सके ऊपर

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले देवघर में उनके काफिले के साथ हुई टक्कर के दौरान निशांत कुमार के पैर में मोच आ गयी थी. पैर में दर्द के बावजूद वह माल्यार्पण के लिए सीढ़ियों पर चढ़े, लेकिन अचानक दर्द बढ़ने के कारण अधिक ऊपर नहीं चढ़ सके और नीचे उतर आए. हालांकि इस संबंध में निशांत कुमार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पत्रकारों के सवालों का नहीं दिया जवाब

प्रतिमा से नीचे उतरने के बाद पत्रकारों ने निशांत कुमार से कुछ सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर पटना की ओर रवाना हो गये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे भी लगाये.

स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के मौके पर चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार, जदयू नगर अध्यक्ष गुरचरण कुमार, युवा नेता संतोष कुमार शंकु, संजय कुमार, समाजसेवी एके मधुकर, गौशाला उपाध्यक्ष मनीष कुमार, अमित ढोकनिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >