शेखपुरा : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 7 अगस्त तक करें अप्लाई

जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है, जिससे अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो सकें.

Jawahar Navodaya Vidyalaya Admission : जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा में प्रवेश की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि विस्तारित की गई है. नवोदय विद्यालय संगठन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन देने का कार्य 7 अगस्त तक विस्तारित किया गया है. छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि पहले 31 जुलाई तक निर्धारित की गई थी.

प्रचार-प्रसार और नामांकन के लिए आवश्यक शर्तें

इस संबंध में प्राप्त जानकारी बताया गया कि नवोदय विद्यालय के छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अधिक से अधिक जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मिलित करने के लिए यहां स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इस प्रतिष्ठित विद्यालय में नामांकन के लिए यहाँ के जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है.

छठी कक्षा में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों को जिले के किसी भी सरकारी या सहायता प्राप्त सरकारी विद्यालय की पाँचवीं कक्षा का छात्र होना अनिवार्य है.

प्रसंग परीक्षा की तिथि और ऑनलाइन प्रक्रिया

नामांकन को लेकर प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को संभावित है. नामांकन के सभी कार्य ऑनलाइन निष्पादित किए जा रहे हैं.

जिले में विद्यालय की स्थिति

जिले में इस शैक्षणिक सत्र से दो केंद्रीय विद्यालय खुलने के पूर्व जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ही एकमात्र सीबीएसई पाठ्यक्रम का सरकारी विद्यालय था.

Also Read : डेहरी EO डॉ. विमल कुमार हत्याकांड : पत्नी ने ड्राइवर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गांव के लोगों ने की कार्रवाई की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >