शेखपुरा: बारिश के लिए शिवलिंग को एक क्विंटल दूध में डुबोया, ग्रामीणों ने किया विशेष अनुष्ठान

शेखपुरा के गगरी गांव में सूखे से राहत पाने के लिए ग्रामीणों ने एक क्विंटल दूध से शिवलिंग का अभिषेक किया। जानिए इस अनोखी धार्मिक परंपरा के बारे में विस्तार से।

Sheikhpura News : बारिश और सूखे की स्थिति दूर करने की कामना को लेकर शेखपुरा के गगरी गांव में सोमवार को आस्था की अनोखी तस्वीर देखने को मिली. ग्रामीणों ने करीब डेढ़ फीट ऊंचे शिवलिंग को लगभग एक क्विंटल दूध में डुबोकर विशेष अनुष्ठान किया. ग्रामीणों का विश्वास है कि भगवान शिव का दूध से अभिषेक करने से क्षेत्र में बारिश होती है और अकाल की स्थिति दूर होती है.

एक क्विंटल आटे का घेरा बनाकर भरा दूध

ग्रामीणों ने बताया कि अनुष्ठान को लेकर पिछले कई दिनों से गांव में धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे. सोमवार को दोपहर एक बजे तक ग्रामीणों ने उपवास रखा. इसके बाद मंदिर परिसर में करीब एक क्विंटल आटे का घेरा बनाया गया और उसमें दूध डाला गया. दूध से शिवलिंग पूरी तरह ढक गया.

अखंड ज्योति के साथ शिव चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अनुष्ठान के दौरान मंदिर में अखंड ज्योति भी जलाई गई है. श्रद्धालु लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं. मंदिर परिसर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया, जबकि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. आयोजन में लालू महतो, इंद्रदेव यादव, चंदन सिंह, महेंद्र साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

बारिश से किसानों के चेहरे खिले

इधर, जिले में हो रही बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है. बारिश होने से खेती-किसानी को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ी है. वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को भी बारिश से राहत मिली है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >