शेखपुरा : सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा

सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जिले भर के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया. जिला प्रशासन ने भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं.

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर जिले में विशेष उत्सव देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग सवेरे से ही विभिन्न शिवालियों में भगवान शिव शंकर के जलाभिषेक में लगे हुए हैं. इस अवसर पर श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र, पुष्प आदि भी भगवान आशुतोष, भोले भंडारी को अर्पित करने में जुटे हुए हैं.

गेंदा पहाड़ पर व्यवस्था का जायजा लेते डीएम और एसपी.

कामेश्वर नाथ शिव मंदिर में दिखी अधिक भीड़

श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ और उत्साह जिला मुख्यालय स्थित गिरिहिंडा़ पहाड़ पर अवस्थित कामेश्वर नाथ बाबा शिव मंदिर में देखी जा रही है. इसके अलावा बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुशेढी़ स्थित पंचवदन स्थान में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा लोगों के सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए. जिला प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए हैं. जिले के शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालियों में उत्सवों का माहौल बना हुआ है. भक्ति भाव में पूरा वातावरण शराबोर हो गया है. कई शिवालियों में और ठाकुरवाडि़यों में सावन झूला का आयोजन भी शुरू किया गया है.

जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी दिखे मुस्तैद

जिला प्रशासन द्वारा लोगों के सुविधा के लिए सड़क यातायात व्यवस्था में भी विशेष परिवर्तन किया गया है. जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी हिमांशु स्वयं सुरक्षा और सुविधा का जायजा लेने के लिए लगातार भ्रमणशील देखे जा रहे हैं. पशुपालन स्थान में अंतिम सोमवारी के दिन बड़ी संख्या में लोग पटना जिले के बाढ़ स्थिति गंगा जल कांवर में लेकर जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं. अन्य श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग द्वारा लोगों को गंगोत्री का गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >