शेखपुरा : सावन की पहली सोमवारी का मौका, बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर और पंचवदन स्थान में उमड़े श्रद्धालु

सावन की पहली सोमवारी और नाग पंचमी के पावन अवसर पर शेखपुरा जिले में भक्ति का माहौल है. बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर और पंचवदन स्थान पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

सावन की पहली सोमवारी पर शेखपुरा जिले में भक्ति और उत्साह का मिला-जुला माहौल देखा जा रहा है. जिले के सभी शिवालियों में सवेरे से ही लोग श्रद्धा के साथ बम भोले के जयकारे के बीच जलाभिषेक करने में लगे हुए हैं. लोगों द्वारा शिवालियों में बेलपत्र पुष्प आदि भी भगवान शिव को अर्पित किए जा रहे हैं.

जिले के इन मंदिरों में उमड़ी भीड़

सावन के पहला सोमवारी के साथ-साथ नाग पंचमी का त्योहार रहने के कारण श्रद्धालुओं के बीच कुछ ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है. जिला मुख्यालय स्थित गिरहिंडा़ पहाड़ पर बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में सवेरे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. वहीं बरबीघा प्रखंड क्षेत्र के कुषेढी़ गांव स्थित पंचवदन स्थान में भी श्रद्धालु इस अवसर पर पीछे नहीं रहना चाहते हैं. इस बार सरकार द्वारा पंचबदन स्थान पर श्रावणी मेला उत्सव राजकीय तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है.

मंदिर पहुंचे पूर्व विधायक विजय सम्राट

इधर, शेखपुरा के गिरिहिंडा पहाड़ स्थित बाबा कामेश्वर मंदिर में पूर्व विधायक विजय सम्राट ने भी जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि गिरिहिंडा पहाड़ को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के अनुरूप विकसित किया गया है. पहाड़ तक पहुंचने के लिए सड़क, पेयजल एवं प्रकाश की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिल रही है. उन्होंने कहा कि बाबा कामेश्वर के दरबार में सच्ची श्रद्धा से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है. जिले के अन्य शिवालयों में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्ति का माहौल बना रहा.

पूर्व विधायक विजय सम्राट. फोटो - प्रभात खबर

जिला प्रशासन ने किया पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन द्वारा पंचवदन स्थान और बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है. श्रद्धालुओं के सुविधा को भी विशेष रूप से ध्यान रखना को कहा गया है. साथ ही किसी प्रकार के असामाजिक तत्वों के बदमाशी करने पर उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इन सभी पुलिस जवानों को श्रद्धालुओं के सेवा और सुविधा का विशेष ध्यान रखने के लिए ड्यूटी पर लगाया लगाया गया है. बारिश के हल्की-हल्की बूंदे के बीच लोगों का उत्साह बना हुआ है.

सावन के पहली सोमवारी का धार्मिक ग्रंथो और हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है. इस दिन बड़ी संख्या में लोग भोले बाबा के जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ने के साथ-साथ उपवास का कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं. स्थानीय निवासी सुबोध कुमार ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और पंचमुखी शिवलिंग का विशेष धार्मिक महत्व है.

नागपंचमी को लेकर भी उत्साह का माहौल

इसके अलावा नाग पंचमी का त्यौहार भी जिले में परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. बड़ी संख्या में लोग नाग देवता के पूजन के बाद घरों में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर उसका सब परिवार सामूहिक रूप से भोजन करने में लगे हुए हैं.

इस त्यौहार में खीर-पुरी के साथ-साथ आम का विशेष महत्व है. इसके अलावा सवेरे में लोगों ने नीम का सेवन भी किया. नीम के पौधों को अपने घरों में भी जहां-तहां रखने का कार्य किया गया.

दोपहर बाद नाग पंचमी के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर दंगल प्रतियोगिता भी आयोजित किया जा रहे हैं. जहां बड़ी संख्या में लोग कुश्ती के प्रदर्शन के साथ-साथ कबड्डी और अन्य शारीरिक खेलकूद में भी अपनी योग्यता और क्षमता का प्रदर्शन कर रहे हैं. कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिताओं में युवाओं का उत्साह कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है. सभी एक दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >