शेखपुरा में नए स्कूल भवन की मांग को लेकर बवाल, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया विरोध, दो घंटे से यातायात ठप

Bihar News: शेखपुरा-चेवाड़ा सड़क मार्ग पर एकसारी बीघा गांव के पास ग्रामीणों और स्कूली छात्रों ने स्कूल स्थानांतरण के विरोध में सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

Bihar News: शेखपुरा के एकसारी बीघा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों और छात्राओं ने मिलकर शेखपुरा-चेवाड़ा सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संचालित मिडिल स्कूल का भवन काफी जर्जर हो चुका है. यहां केवल तीन कमरों में आठवीं तक की पढ़ाई हो रही है, जो खुद भी खराब हालत में हैं. मजबूरी में बच्चों को बरामदे और खुले स्थान पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है.

2012 से जारी है भवन निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2012 से ही नए स्कूल भवन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. इसी उपेक्षा के चलते लोगों में आक्रोश बढ़ता गया. ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल को दूसरे विद्यालय में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो गांव से काफी दूर है. वहां पहुंचने के लिए बच्चों को मुख्य सड़क पार करनी होगी, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहेगा.

वाहनों की लंबी कतार, दो घंटे से जाम

सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे से आवागमन पूरी तरह ठप है. मौके पर लगभग दो किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई है और यात्री परेशान हैं. ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा. वहीं स्थानीय प्रशासन मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटा हुआ है.

(शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >