शेखपुरा में पत्नी पर फायरिंग करने वाले पति को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला

Bihar Crime News: घरेलू विवाद के बाद टोटो पर सवार होकर जा रही महिला पर पति र ने गुरुवार दिन लगभग 10.30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग कर भाग रहे पति को स्थानीय ग्रामीणों ने खडदेड़ना चाहा, तो उसने ग्रामीणों पर भी फायरिंग दी. आरोपित पति को भीड़ ने पकड़ कर लिया और पिटाई कर दी. इस पिटाई की घटना में उसकी मौत हो गयी. पत्नी को चार गोलियां लगी हैं. जिसे इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है.उसी टोटो पर सवार कैंथवा गांव निवासी रंजीत कुमार का सात वर्षीय पुत्र रवीश कुमार को भी फ़ायरिंग के दौरान गोली लग गयी. जिसका अभी इलाज चल रहा है.

Bihar Crime News: बिहार के शेखपुरा में घरेलू विवाद के बाद बहन के घर जा रही टोटो पर सवार होकर महिला. तभी पत्नी प्रतिमा देवी पर पति दीपक ठाकुर ने गुरुवार दिन लगभग 10.30 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फायरिंग कर भाग रहे पति को स्थानीय ग्रामीणों ने खडदेड़ना चाहा, तो उसने ग्रामीणों पर भी फायरिंग शुरू कर दी.

इस दौरान आरोपित पति को भीड़ ने पकड़ कर लिया और पिटाई कर दी. इस पिटाई की घटना में उसकी मौत हो गयी. वहीं, पत्नी को चार गोलियां लगी हैं. जिसे इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया है. वहां से उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

उसी टोटो पर सवार कैंथवा गांव निवासी रंजीत कुमार का सात वर्षीय पुत्र रवीश कुमार को भी फ़ायरिंग के दौरान गोली लग गयी. जिसका अभी इलाज चल रहा है.

पुलिस ने घटना के बारे में क्या बताया?

भीड़ की पिटाई से आरोपित पति बेहोश हो गया, जिसे पुलिस ने शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी बलीराम चौधरी ने छानबीन शुरू कर दी है.

एसपी ने बताया कि मामले की जांच को लेकर स्पेशल पुलिस टीम बनायी जाएगी. वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी कई सारे साक्ष्य भी जुटाये है. घटना के बाद कैंथवा गांव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है.

फायरिंग करने वाले की पहचान

एसपी ने बताया कि नवादा के सुल्तानपुर गांव निवासी दीपक ठाकुर का पत्नी से विवाद चल रहा था. इसी दौरान गुरुवार की सुबह पत्नी टोटो पर सवार होकर अपनी बहन के घर कैंथवा गांव जा रही थी. इसकी सूचना दीपक ठाकुर को मिली और वह कैंथवा रेलवे क्रॉसिंग के समीप वह घात लगाकर बैठा था.

इसी दौरान टोटो नजदीक आते ही उसने पत्नी की हत्या करने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में टोटो पर सवार उसकी पत्नी प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला का मायका शेखपुरा जिले के कसार थाना के ऐफनी गांव में है.

महिला के शरीर में फंसी हैं गोलियां

घायल प्रमिला देवी के जबड़े एवं गर्दन में दो-दो गोलियां जा फंसी. गंभीर अवस्था में उसे सदर अस्पताल शेखपुरा से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. घटना के दौरान मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी और फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने आरोपित को खदेड़ना शुरू कर दिया. लेकिन उसने उन पर भी फायरिंग कर दी. हालांकि, भीड़ में शामिल लोगों को नुकसान नहीं हुआ.

Also Read: पटना पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए जायेंगे गांधी मैदान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >