Bihar Accident: बिहार में नई नवेली दुल्हन समेत 3 को स्कॉर्पियो ने रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत

Bihar Accident: शेखपुरा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है जहां, बाइक सवार नवविवाहिता, उसकी बहन और देवर को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में नवविवाहिता और उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि नवविवाहिता की बहन की मौत हो गई.

Bihar Accident: बिहार के विभिन्न जिलों से सड़क दुर्घटना से जुड़ी लगातार खबरें सामने आ रही है. इस बीच बड़ी खबर शेखपुरा जिले से सामने आई है जहां, बाइक सवार नवविवाहिता, उसकी बहन और देवर को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना आज सुबह-सुबह घटित हुई. इस घटना में नवविवाहिता और उसका देवर गंभीर रूप से घायल हो गए. तो वहीं, नवविवाहिता के बहन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना एनएच 333ए शेखपुरा सिकंदरा सड़क मार्ग पर चेवाड़ा से पहले हुई.

एक महीने पहले हुई थी शादी

घटना में घायल की पहचान एकराय गांव निवासी सुंदर महतो की बेटी सुगंधा कुमारी के रूप में हुई. सुगंधा के देवर की पहचान जमुई के काकन गांव निवासी मंटू कुमार के रूप में की गई है. तो वहीं, सुगंधा की बहन जिसकी मौके पर मौत हो गई, उसकी पहचान संजना कुमारी (18 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि, सुगंधा की शादी एक माह पहले ही जमुई के काकन गांव में पिंटू नाम के युवक से हुआ था. पिंटू फिलहाल पुणे में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं.

पुलिस घटना की जांच में जुटी

आगे बताया कि, शादी के बाद विदाई के लिए विवाहिता का देवर उसे लेने पहुंचा था. सोमवार की सुबह एक ही बाइक पर नवविवाहिता, उसका देवर और नवविवाहिता की बहन जमुई के काकन गांव जा रहे थे. इसी दौरान मेन रोड पहुंचते ही सिकंदरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर चालक और उस पर सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर शेखपुरा थाने की पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. इधर, मृतिका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल शेखपुरा में कराया जा रहा है.

(शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar RJD: मंगनी लाल के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनने पर तेजस्वी ने दी बधाई, अपने हाथों से खिलाई मिठाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >