आरा : बरबीघा में 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, गांव लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 साल से फरार चल रहे एक आरोपी चिंटू पासवान को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह गिरफ्तारी की है.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पिछले आठ वर्षों से लगातार फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के आशियाचक माउर गांव निवासी किशोरी पासवान उर्फ मुनेश्वर पासवान के पुत्र चिंटू पासवान के रूप में की गई है.

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक गौरव कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में चिंटू पासवान पर अपने ही पड़ोस के एक दंपती के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगा था.

पंजाब के ईंट-भट्ठे पर कर रहा था मजदूरी

दंपती के साथ मारपीट की इस घटना के बाद बरबीघा थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से लगातार फरार चल रहा था और कानूनी कार्रवाई व गिरफ्तारी से बचने के लिए वह पंजाब भाग गया था, जहां रहकर वह एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम कर रहा था.

हाल ही में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी करीब तीन दिन पहले ही चुपके से अपने पैतृक गांव आशियाचक माउर लौटा है.

छापेमारी कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

प्राप्त सूचना के पुख्ता आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक सोनम कुमारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी की और उसे धर-दबोचा.

थानाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से फरार रहने के कारण स्थानीय न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही कुर्की वारंट भी जारी किया गया था. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Also Read : वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : राज्यपाल के जाते ही भड़का छात्रों का गुस्सा, गेट तोड़ा, कुलपति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >