पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे सांसद गिरिराज सिंह

बरबीघा : इलेक्ट्रिक के चिनगारी से खलिहान में रखी फसल के नष्ट होने से पीड़ित किसानों से मिलने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे. प्रखंड के पिंजड़ी पंचायत अंतर्गत डूंमरी गांव मैं विगत कुछ सप्ताह पूर्व जनार्दन सिंह एवं शिकारी सिंह के खेत में आग लगने से […]

बरबीघा : इलेक्ट्रिक के चिनगारी से खलिहान में रखी फसल के नष्ट होने से पीड़ित किसानों से मिलने के लिए बुधवार को क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे. प्रखंड के पिंजड़ी पंचायत अंतर्गत डूंमरी गांव मैं विगत कुछ सप्ताह पूर्व जनार्दन सिंह एवं शिकारी सिंह के खेत में आग लगने से हजारों रुपए की दलहन की फसल पल भर में राख हो गई थी.

सांसद गिरिराज सिंह पीड़ित किसानों से मिलकर मानवीय का प्रदर्शित करते हुए हार्दिक सांत्वना प्रकट किया वही संबंधित पदाधिकारियों से आपदा राहत कोष से पीड़ित किसानों को निर्धारित राशि यथा शीघ्र भुगतान करवाने का आश्वासन भी दिया. इसके पूर्व सांसद गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत भारतीय जनता पार्टी के

स्थानीय कार्यालय रामपुर सेंडाइ स्थित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला प्रभारी एवं भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम शर्मा के निजी आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया. डॉक्टर पूनम शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं से सांसद एवं मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कुछ सुझाव भी दिये.

गांव भ्रमण करते समय गिरिराज सिंह के साथ पंचायत के पूर्व मुखिया पवन किशोर आदि लोग भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >