जिले में विकास योजनाओं में आयेगी तेजी: सोनी

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात नि›य को जिले के चेवाड़ा प्रखंड में पहले पहल उतारने में जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. पहले से ही खुले में शौच से मुक्त चेवाड़ा के सभी घरों में बिजली, सभी घरों में नल का जल, सभी गलियां पक्की आदि करने की प्रक्रिया तेज कर दिया […]

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात नि›य को जिले के चेवाड़ा प्रखंड में पहले पहल उतारने में जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है. पहले से ही खुले में शौच से मुक्त चेवाड़ा के सभी घरों में बिजली, सभी घरों में नल का जल, सभी गलियां पक्की आदि करने की प्रक्रिया तेज कर दिया गया है. जदयू के क्षेत्रीय विधायक रणधीर कुमार सोनी की अध्यक्षता में गुरुवार को चेवाड़ा में एक बैठक

आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी निरंजन कुमार झा के साथ बिजली, सिंचाई, पीएचइडी, सड़क आदि विभाग के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ आदि अधिकारियों के साथ-साथ प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया से लेकर वार्ड सदस्य, पूर्व मुखिया आदि मौजूद थे. बैठक में शामिल सभी लोगों को मुख्यमंत्री के सात नि›य के बारे में जानकारी दी गयी. प्रभारी जिलाधिकारी निरंजन कुमार झा ने बताया कि विधायक रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में तकनीकी विभाग के कार्यपालक अभियंताओं ने चेवाड़ा पंचायत के सभी घर बिजली पहुंचाने को लेकर सभी आवश्यक जायजा लिया.

विधायक ने मुख्यमंत्री के यहां आगमन के पूर्व सभी काम पूरा कर लेने को कहा है. इसके अलावे चेवाड़ा को ओडीएफ घोषित करने के बाद उस पर नजर बनाये रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को शौचालय का प्रयोग करने के लिए जागरूक करने को लेकर पंचायत प्रतिनितिधियों से अपील की गयी. नि›य यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर जिला प्रशासन उन्हें चेवाड़ा का ही दर्शन कराना चाह रहा है इसी उद्देश्य से चेवाड़ा में सात नि›य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >