परोपकार से बड़ा धर्म नहीं: प्रिंस पीजे वंचितों व दिव्यांगों के बीच कंबल का वितरण

रेनंस सोशल वेलफेयर क्लब ने किया आयोजन बरबीघा : परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है दुनिया के सभी धर्मों ने पीड़ित मानवता की सेवा को ही सर्वश्रेष्ट जीवन सूत्र बताया है. उक्त बातें सोमवार को प्रतिष्ठत शिक्षण संस्थान संत मेरीस इंग्लिश स्कूल के परिसर में रेनंस सोशल वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में आयोजित कम्बल […]

रेनंस सोशल वेलफेयर क्लब ने किया आयोजन

बरबीघा : परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं है दुनिया के सभी धर्मों ने पीड़ित मानवता की सेवा को ही सर्वश्रेष्ट जीवन सूत्र बताया है. उक्त बातें सोमवार को प्रतिष्ठत शिक्षण संस्थान संत मेरीस इंग्लिश स्कूल के परिसर में रेनंस सोशल वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में आयोजित कम्बल वितरण समारोह में प्राचार्य प्रिंस पीजे ने कह .समारोह की अध्‍यक्षता वरिष्‍ठ पत्रकार दामोदर वर्मा ने किया
आगंतुक अतिथियों का स्वागत विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गुलाब देकर किया. इस अवसर पर बरबीघा के विभिन्‍न क्षेत्रों से समाज के अत्‍यंत, असहाय, शारिरिक रूप से दिव्‍यांग एवं निर्धन महिला एवं पुरूषों में गिलानी के रामा देवी, लगनी देवी, सुशीला देवी सारे के राजकुमार राम, विशुन देव यादव पनहेसा की शांति देवी, शेखपुरा की गायत्री देवी, चानो देवी, फैजाबाद के वासो देवी, बभनबीघा की वासमती देवी खेतलपुरा के अभय शंकर झा,
केवटी की वालकण पांडेय, मिर्जापुर की परमेश्‍वरी देवी भदरथी के बहादुर महतो, डुमरी की ललिता देवी आदि के बीच कम्‍बल वितरण का पुनित कार्य किया गया़ इस मौके पर अतिथि के रूप में पत्रकारिता जगत की सभी जानी-मानी हस्तियों में श्री दामोदर वर्मा, अरूण कुमार साथी, गणनायक मिश्रा, संजय कुमार, दीपक कुमार, सतीश कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, राजकुमार गुप्‍ता, समाजसेवी राजेश कुमार राजू मौजूद थे. मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने लाभार्थियों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा
कि यह समारोह बच्चों ‍में समाज के प्रति उत्तरदायित्व‍ के प्रति जागरूक करना है़ उनमें सेवा का भाव जागृत करना है़ इस अवसर पर वरिष्‍ठ पत्रकार डॉ दामोदर वर्मा ने कहा कि सेवा परमो धर्म: हमारे सभी धर्म ग्रंथो में सेवा को सबसे बडा धर्म माना गया है। समाराेह का समापन संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने अाए हुए अतिथियों को शॉल देकर सम्मािनत किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >