शेखपुरा ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल का दबदबा, जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

शेखपुरा में 18वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ. संस्कार पब्लिक स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि ब्राइट इनोवा उपविजेता रही. विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया.

शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता–2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया.

विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पदक देकर किया गया सम्मानित

संस्कार पब्लिक स्कूल में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कोच एवं संघ के सह-सचिव विश्वजीत कुमार, कोषाध्यक्ष रमाशंकर कुमार, जिला प्रशिक्षक अमर कुमार सहित संघ के पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे.

संस्कार पब्लिक स्कूल ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल, शेखपुरा ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. वहीं ब्राइट इनोवा की टीम उपविजेता रही. मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व

संघ के सह-सचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच विश्वजीत कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता–2026 में मोतिहारी में शेखपुरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे.

इन खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड मेडल

गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में वैष्णवी शर्मा, अदिति श्री, सृष्टि कुमारी, मिताक्षी सिन्हा, सुदीक्षा श्री, नित्या कुमारी, ईशा, करिश्मा कुमारी, अमीरा महमूद, निशु कुमारी, मुन्नी कुमारी, आराध्य राज, दिलखुश कुमार, सत्यजीत कुमार, अभिजीत कुमार, समरथ प्रसाद, अमनजीत कुमार, शौर्य राज, आरव, आयुष राज, अविनाश कुमार, प्रिया कुमारी, आयुषी सैनी, अकीरा, आरोही सिंह, विरांगना कुमारी, अदिति गुप्ता, लावण्या कुमारी, अनुष्का आज़ाद, कोमल कुमारी, सौम्या राज, हिमांशु कुमार, अभिषेक कुमार, समीर कुमार, अभिराज नायक, मुन्ना कुमार, आदर्श कुमार, हर्ष आज़म, युवराज कुमार, तन्वी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, सृष्टि पटेल, अनामिका, कृषिका राज, आर्यन कुमार, रोहन कुमार, नीतिश कुमार, प्रभात रंजन, खुशबू कुमारी, मनीषा रॉय, स्वीटी कुमारी, किरण कुमारी, अनन्या पटेल, हर्ष उज्ज्वल, निखिल कुमार, हर्षवर्धन, अभिजीत आनंद एवं आशीष कुमार शामिल हैं.

सिल्वर मेडल पर इन खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा

सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में रिया कुमारी, संघमित्रा प्रियदर्शी, अंशु कुमारी, सानवी सिंह, प्रज्ञा राज, श्रेया सिंह, पलक कुमारी, अभिनव कुमार, अंशु कुमार, आकाश चौधरी, सक्षम यादव, राघव राय, आकाश कुमार, आदित्य राज, अहाँ राज, राजेश नंदन, मीना कुमारी, पुतील कुमारी, अनिता कुमारी, प्रिया कुमारी, संस्कृति कुमारी, कनिका स्वस्ति, नवीन कुमार, अर्णव कुमार, अभय कुमार, रेवंत राज, निशा कुमारी, काव्या कुमारी, सौरभ कुमार एवं श्रुति सिंह शामिल रहे.

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची

ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों में वैष्णवी कुमारी, सनाया सिंह, खुशी कुमारी, यम्मी शशि, सक्षम शशि, आयुष कुमार यादव, विवेक कुमार, एमडी सादिफ, रुबल कुमार, हर्ष राज, ऋषभ कुमार, आराध्या रंजन, लक्ष्मी कुमारी, सुहानी कुमारी, आशीष कुमार, परमवीर कुमार, अर्णव कुमार, अंशु पटेल एवं अमन कुमार शामिल रहे.

Also Read : पहली ही बारिश नहीं झेल सकी स्कूल की गाइड वॉल, शेखपुरा में घटिया निर्माण का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Satyendra Kumar

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >