डीआइजी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिले में जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में आने की आधिकारिक सूचना प्राप्त होते ही इसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है. अपने पांचवें चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री 28 दिसंबर को एक बजे दिन में सदर प्रखंड की कारे पंचायत के मटोखरदह में आ रहे हैं. […]

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिले में जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में आने की आधिकारिक सूचना प्राप्त होते ही इसकी तैयारी जोरों पर की जा रही है. अपने पांचवें चरण की यात्रा में मुख्यमंत्री 28 दिसंबर को एक बजे दिन में सदर प्रखंड की कारे पंचायत के मटोखरदह में आ रहे हैं. सीएम यात्रा को लेकर मंगलवार को मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआइजी मनु महाराज ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया.

इस दौरान डीएम इनायत खान, एसपी दयाशंकर के अलावा अन्य अधिकारी शामिल हुए. डीआईजी ने लगभग एक किलोमीटर की दूरी में फैली मत्स्य बीज प्रक्षेत्र,सभा स्थल,पहाड़ी चोटी पर बने कुटीया और सौंदर्यीकरण की योजना के इर्द-गिर्द सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया. मौके पर मौजूद एसपी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये.

सीएम यात्रा को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिले में जल जीवन हरियाली यात्रा के क्रम में आने की आधिकारिक सूचना मिलते ही डीएम इनायत खान ने 24 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी को छुट्टी रद्द करने के साथ-साथ सभी कार्यालय को खुला रखने का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >