शेखपुरा : जहरीली गैस की चपेट में आये सूखे कुएं से मोटर निकालने उतरे दो लोग, मौत

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के कामता गांव स्थित एक कुएं से सिंचाई का मोटर निकालने के क्रम में जहरीली गैस की चपेट में आकर सोमवार को दो लोगों की मौत हो गयी. घटना के संबंध में शेखपुरा के अपर समाहर्ता राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान बमबम सिंह (40) तथा धानो […]

शेखपुरा : बिहार के शेखपुरा जिले के कामता गांव स्थित एक कुएं से सिंचाई का मोटर निकालने के क्रम में जहरीली गैस की चपेट में आकर सोमवार को दो लोगों की मौत हो गयी.

घटना के संबंध में शेखपुरा के अपर समाहर्ता राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान बमबम सिंह (40) तथा धानो मांझी (32) के रूप में की गयी है. बमबम और धानो कामता गांव के ही रहनेवाले थे. कुमार ने बताया कि यह कुआं सूखा था, जिससे उसमें जहरीली गैस बन गयी थी. ये लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >